आयुष्मान कार्डों में लापरवाही बरतने वाले 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने 1-1 वेतन वृद्धि रोकने के दिए आदेश

5/4/2022 6:18:01 PM

निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर निवाड़ी जिले के  5 अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बडी कार्रवाई करते हुए सभी पांचों नगर पंचायतों के मुख्य नगर परिषद अधिकारियों की एक एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किये हैं। इनमें नगर परिषद-पृथ्वीपुर-निवाड़ी - जेरोन - ओरछा और तरीचरकलां के नाम शामिल हैं।

दरअसल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा गत दिवस आयुष्मान कार्डो की समीक्षा की गई जिसमें पिछले माह सिर्फ 20 से 25 हजार आयुष्मान कार्ड बने है जबकि निवाड़ी जिले का लक्ष्य 3 लाख 3 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का है और अभी तक सिर्फ 1 लाख 61 हजार 891 कार्ड ही बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की खराब स्थिति को देखते हुए कलेक्टर निवाडी ने जिले की पांचों नगर पंचायतों के मुख्य नगर परिषद अधिकारियों की एक एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किये है।

meena

This news is Content Writer meena