सिंध नदी में समाए एक ही परिवार के 5 लोग, घर में पसरा मातम

5/1/2019 2:12:55 PM

भिंड: जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की सिंध नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच की जा रही है



बच्चों को बचाने में पिता भी डूबा
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी लोग एक उमरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त इंद्ररूखी पुल के पास भी नहाने के लिए रूक गए। जैसे ही बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और एक-एक चार बच्चे डूबने लगे। पिता ने जैसे ही बच्चों को डूबते देख तो वो भी उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन बच्चों को बचाने के चक्कर में वो भी डूब गए।

ये हैं मृतकों में शामिल
वहीं पुल के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो गोताखोरों को जानकारी दी लेकिन जैसे ही उन्हें बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में बारिश उम्र 40 वर्ष,आमिर उम्र 18 वर्ष,,महरून उम्र 15 वर्ष, जास्मीन उम्र 14 वर्ष, खुशबू उम्र 15 वर्ष शामिल हैं। 


 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नदी से पांचों के शव निकाले। सभी मृतक अमायन के रहने वाले हैं। मौत की खबर घर पहुंचते ही मातम पसर गया है। 

suman

This news is suman