प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी हलचल,526 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के पोस्टिंग आदेश, PHQ ने जारी की लिस्ट
Friday, May 22, 2026-11:50 PM (IST)
(रायपुर): छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक हलचल जारी है। तबादलों और प्रशासनिक फेरबदल को लेकर प्रदेश में आदेश जारी हो रहे हैं। पुलिस विभाग के साथ ही कई विभागों में इन दिनों बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजने का आदेश जारी किया है।
दरअसल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है, ताकि उन्हें फील्ड स्तर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सके। इसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के साथ ही विवेचना और प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक जानकारी दी जाती है। यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

