14 साल की मासूम के साथ 55 साल के अधेड़ ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

6/20/2019 4:41:05 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल इन दिनों अपराध की गढ़ बन रही है। एक के बाद एक दिल को दहलाने वाली अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं हत्या तो कहीं बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है। एक ऐसा ही मानवता को शर्मसार करने वाला मामला राजधानी के बाणगंगा इलाके से आया है। जहां एक 55 साल के अधेड़ ने 13 साल की बच्ची से साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

मामला का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता बच्ची के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई। आरोपी ने लड़की के साथ दिसम्बर माह में बलात्कार किया था और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी ने  लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया। आज लड़की अपने परिजन के साथ टीटी नगर थाना पहुंची और आरोपी पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिवराज यादव के विरुध्द विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

meena

This news is meena