मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरूनानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

11/12/2019 7:05:10 PM

ग्वालियर/देवास (एहतेशाम कुरैशी/अंकुर जैन): देश भर के साथ- साथ मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी दौरान देवास में भी श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें भारी संख्या में सिख धर्म के लोग शामिल हुए।

PunjabKesari

देवास के बस स्टेंड क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी गुरूद्वारे पहुंचे। मत्था टेक की मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मत्था टेका और प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के बारे में जितना कहा जाए उतना निश्चित रूप से कम है। जिन्होंने धर्म और मजहब से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व कोे इंसानियत का पाठ पढ़ाया जिसकी आज भी जरूरत है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जो सुविधाएं सरकार की ओर से दे सकते थे। उन्होंने वे सारी सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। सिख भाई बहनों को श्री गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया चाहिए। वहीं सिख समाज के लोगों ने भी पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है जिसमें अमृतसर,जयपुर से आए जत्थे के कीर्तन सुनकर सब निहाल हो रहे हैं।

PunjabKesari

ग्वालियर में श्री गुरुनानक देव की 550वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस मौके पर शहर के फूलबाग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार के साथ ही गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ किया जा रहा है साथ ही गुरु की संगत का भी आयोजन किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News