शादी से वापस लौट रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 6 की मौत

2/18/2019 2:06:44 PM

अशोकनगर: जिले के प्रसिद्ध करीला मंदिर से वापस लौट रहे परिवार के साथ एक दर्दनाक हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। 



सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर अशोकनगर मुंगावली मार्ग पर रविवार रात हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और करीला मंदिर में शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक तेज रफ्तार डंपर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों को मौके पर और एक की अस्तपाल ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं डंपर चालक इस हादसे के बाद फरार है। 
 




भादोन चौकी पुलिस के अनुसार, मृतक जिले के ग्राम सेजी निवासी थे। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरूष शामिल है। वहीं टोल नाके पर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 

suman

This news is suman