सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 मासूम घायल

2/26/2019 3:57:32 PM

देवास: देवास के खातेगांव में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। नसरुल्लागंज मार्ग पर बोरदा गांव के पास  शादी से लौट रहे परिवार की ऑल्टो कार पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
 


 

हादसे में  इन लोगों ने गंवाई जान
मृतकों में सुंदरलाल, उम्र 60 साल उनकी पत्नी चंदा, उम्र 55 वर्ष, सुंदरलाल की बेटी रानी,  बहून पूजा, बहन निर्मला की पोती श्रृष्टि उम्र 2 वर्ष शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल भूपेंद्र, और दक्ष घायल हुए हैं। भूपेंद्र की स्थिति नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। एक साथ दुर्घटना में छह लोगों की मौत से खातेगांव नगर में मातम छा गया।

 

suman

This news is suman