नाजायज संबंधों के कारण ब्लैकमेल हो रहे एक ही परिवार के 6 लोगों ने पिया जहर, पिता-पुत्री की मौत

9/28/2019 4:50:08 PM

सागर: सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महका गांव के एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जहर पी ली। इनमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घर का मुखिया सुखराम पेशे से किसान था। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जो किसान ने अपनी बेटी से लिखवाया था, जिसमें जहर पीने का मुख्य कारण नजदीकी रिश्ते दार से नाजायज संबंध बताए है।



दरअसल, किसान के नजदीकी रिश्तेदार की पत्नी से नाजायज संबंध थे। एक महीने पहले उसके पति ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद वह एफआईआर की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांग रहा था। लेकिन सुखराम (किसान) इतने पैसों का प्रबंध न कर सका तो उसने नहीं थे। तो सुखराम ने सारी बात अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुमन को बताई। उसने भी ब्लैकमेलर से बात की लेकिन वह नहीं माना और शुक्रवार तक पैसे देने का दवाब डालने लगा। बदनामी के डर से सुखराम ने सबकी चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में बचा हुआ जहर खुद पी लिया।

वहीं मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। केस में जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।

meena

This news is Edited By meena