पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 6 साल का मासूम, पैर में फ्रैक्चर, नाक की हड्डी भी टूटी

1/14/2023 3:30:53 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में पतंग उड़ाते समय 6 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। पतंगबाजी करते समय बच्चा छत से गिर गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी-धौरी गांव का है। जहां का रहने वाला 6 साल का सुमित कुशवाहा उस समय छत से नीचे गिर गया, जब वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। बच्चे की परिजन सुनीता कुशवाहा बताती हैं कि पतंग उड़ाते समय वह पतंग में इतना मस्त हो गया कि वह पतंग उड़ाते-उड़ाते छत पर पिछलता चला गया और बिना मुंडेर/पट्टी की छत से डोर पकड़े हुए सीधा नीचे जा गिरा। 12-15 फिट ऊंचाई से जमीन पर गिरने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया तो वहीं उसकी नाक भी टूट गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। तो वहीं डॉक्टर सोमवार को ऑपरेशन की बात कह रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena