VIDEO: MP में फिर 7 साल की मासूम बनी हवस का शिकार

10/16/2018 6:21:27 PM

ग्वालियर : एक तरफ देशभर में माता के नवरात्रों की धूम मची हुई है। कन्या पूजन किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ माता का रूप कही जाने वाली उन्हीं कन्याओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। शर्म की बात है कि मां दुर्गा को मानने वाले भारत देश में मां का रूप कही जाने वाली कन्याओं के साथ दरिंदगी हो रही है। मध्यप्रदेश फिर से शर्मसार हुआ है। फिर एक मासूम दरिंदों के हवस का शिकार बनी है। मासूम की उम्र महज 7 साल है। 

यह मामला ग्वालियर के डबरा का है। सिटी थाना क्षेत्र में बीती रात नरेंद्र जाटव नाम का एक युवक मासूम को बहला-फुसलाकर उसे गेंद दिलाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। झाड़ियों में दुष्कर्म करते हुए एक युवक ने नरेंद्र को देखा और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फरार है गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। 

 

suman

This news is suman