Punjab Kesari MP ads

5 करोड़ के नकली नोट के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sunday, Jun 27, 2021-04:50 PM (IST)

बालाघाट (हरीश लिल्हारे): बालाघाट पुलिस ने नकली नोट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जहां पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नकली नोट में 2 हजार से लेकर 10 रुपए तक के नोट हैं। पकड़ाए गए आरोपी में 6 बालाघाट और 2 महाराष्ट्र गोंदिया के निवासी है।

PunjabKesari, न

SP अभिषेक तिवारी की मानें तो नोटो के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट फर्जी नजर आते हैं। बहरहाल इस मामले में पुलिस को और संदेहियों का पता चला है। जिसकी जांच हो रही है। दरअसल, काफी समय से कूटरचित और नकली नोट को चलाने की जानकारी पुलिस को लग रही थी। जहां बालाघाट गोंदिया सहित अनेक जगहों पर भारी मात्रा में नकली नोटों को असली रूप में चलाने का बड़ा गिरोह काम कर रहा था। जहां पुलिस ने योजना बद्ध तरीके से काम किया और गोपनीय सूचना पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने 5 करोड के नकली नोट के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य लोगो को भी जल्द हिरासत में लेने की बात कही है, तो वहीं इनके तार अन्य जगहों से जुड़े होने की जानकारी भी खंगाल रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही बालाघाट पुलिस को 18 करोड़ लगभग के ऑनलाइन मोबाइल के अवैध कारोबार में बड़ी सफलता मिली थी और अब आरोपियों के साथ 5 करोड़ रुपये के नकली नोट का जखीरा पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमे महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से भी तार जुड़े होने का अंदेशा है, और इस अंतराज्यीय करोड़ों के नकली नोट के मामले में और भी जालसाजों के गिरफ्तार होने का दावा पुलिस कर रही है। अब देखना है करोड़ो के इस जालसाजी के कारोबार में और क्या नए खुलासे होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News