छतरपुर में पागल कुत्ते के काटने से 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Sunday, Dec 08, 2019-12:39 PM (IST)

छतरपुर (कीर्ति राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आवारा कुत्तों का भारी आतंक है। यहां एक कुत्ते ने एक साथ 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छतरपुर जिला मुख्यालय शहर की है जहां वार्ड नंबर-2 दो और 5 में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों को अपना शिकार बनाया है।

PunjabKesari

घायल बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्ता पागल है और पिछले कई दिनों से लोगों को परेशान कर रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका और जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब कुत्ते ने गली मोहल्ले में खेल रहे नाबालिक बच्चों को अपना शिकार बनाया है। जहां एक साथ कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चे इतनी बुरी तरह से घायल हुए हैं कि उनके शरीर और अंग क्षत-विक्षित हो गए हैं। वहीं इन सभी घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रखा गया है।

PunjabKesari

इसके पूर्व भी कुत्तों और सुअरों के हमले से शहर में दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके नगरपालिका अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इनके काटने से रैबीज और गंभीर बीमारियां फैल सकतीं हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News