हैवानियत की हदे हुईं पार, 8 साल की मासूम से नाबालिगों ने किया सामूहिक बलात्कार

6/13/2019 4:37:30 PM

सिंगरौली: प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है। भोपाल में सनसनीखेज रेप केस और हत्या मामले के बाद अब सिंगरौली में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। वारदात मंगलवार शाम की है जहां दो नाबालिगों ने एक आठ साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों नाबालिगों की उम्र 15 और 16 साल है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 



जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब वह गांव की नहर में दोपहर को नहाने के लिए जा रही थी। दोनों बच्ची को सुनसान जगह ले गए तथा सामूहिक बलात्कार करने के बाद बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गए। दर्द से तड़पती और खून से लथपथ मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची लेकिन उसने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। जब माता-पिता उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई। इसके बाद उससे घटना के बारे में पूछा गया।



पुलिस में दिए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। उन्हें तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनीष त्रिपाठी ने कहा, 'लड़की को बुधवार को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।'

 

meena

This news is meena