शादी में खाना खाने के बाद एक साथ 80 लोग बीमार

6/30/2020 12:26:45 PM

गुना(दिलीप श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 80 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसका कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। इनमें से 15 से 20 मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के अनुसार, गुना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में एक शादी में शामिल लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी में खाना खाने के बाद 80 लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट होने लगी। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की पूरी टीम मरीजों के देखने में जुटी हुई है।

meena

This news is Edited By meena