82 के बुजुर्ग को हुआ 36 साल की युवती से प्यार, शादी के लिए पहुंचे कोर्ट, जानिए फिर क्या हुआ(video)

3/5/2022 1:40:24 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन में पीडब्ल्यूडी के 82 साल के रिटायर अधिकारी ने शुक्रवार को अपनी उम्र से 46 साल छोटी विधवा महिला से कोर्ट मैरिज की। दूल्हा एसपी जोशी उज्जैन के वल्लभ नगर का रहने वाला है और पीडब्ल्यूडी में सेक्शन हेड की जॉब पर था। फरवरी 1999 में सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहता था। वही शास्त्रीनगर निवासी विभा 36 वर्षीय गृहणी है और पति की मौत के बाद से 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया।

PunjabKesari

शुक्रवार को विभा अपने रिश्तेदार और एसपी जोशी के साथ कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज की। इस शादी का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे विभा और जोशी जमकर बिफर गए एडीएम टैगोर ने कहा कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है।

PunjabKesari

एक दूसरे के सहारा बनेंगे...
इस शादी की खास बात यह कि दोनों एक दूसरे के पूरक बनने की बात कह रहे हैं। जहां एसपी जोशी ने कहा है कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28000 पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह करने का निर्णय लिया है, ना कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा कि वह सहारे के लिए शादी कर रही है। लोगों के फोटो वीडियो बनाने को लेकर कहा कि हमें मनोरंजन का साधन ना बनाएं। लोगों ने परेशान किया तो वह सुसाइड कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News