Punjab Kesari MP ads

खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत, दादी के साथ खेत पर गया था मासूम

Tuesday, Aug 27, 2024-11:49 AM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत बरेठी गांव में बच्चे की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 4-5 बजे की है। जहां आज मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने सुबह रेस्क्यू कर कुंए से शव निकाला है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम 4-5 बजे की है। जहां आकाश पिता चिंतामन कुशवाहा जिसकी उम्र 9 वर्ष है जो अपनी दादी के साथ खेत पर गया था। जहां दादी खेत में फसल की निदाई करने लगी, इसी दौरान आकाश खेलते-खेलते 30 फीट पानी से भरे कुआं में गिर गया। दादी ने जब कुआं में धड़ाम से गिरने की आवाज सुनी और आस-पास आकाश को देखा तो आकाश कही नहीं दिखा। दादी ने आवाज लगाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और लोगों ने कुआं में कांटा डालकर आकाश की खोजबीन की।  इस दौरान आकाश का शव कांटे फंसकर थोड़ा दिखा फिर से कुआं में गिर गया। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जहां आज सुबह बमीठा पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर आकाश के शव को कुआं से बाहर निकालकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेज है। वहीं मार्ग कायम कर मामले की जांच और विवेचना में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News