ट्रेन से गायब हुआ अस्थियों से भरा बैग, कई घंटे चली खोजबीन

6/18/2018 7:24:04 PM

जबलपुर: भोपाल से जबलपुर आकर, ट्रेन से इलाहाबाद अस्थियां विसर्जित करने जाने वाला एक परिवार उस समय परेशान हो उठा, जब उनका अस्थियों से भरा बैग गायब  गया। अस्थियां विसर्जन से पहले गायब हो जाने से परेशान यात्री ने घटना की सूचना रेलवे हेल्प लाइन को दी, जिसके बाद आरपीएफ सक्रिय हुई। कई घंटों की खोजबीन के बाद अस्थियों का बैग रेलवे स्टेशन में ही डस्टबिन में पड़ा मिला, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार भोपाल के लहारपुर निवासी उद्देश गुप्ता अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में जबलपुर की यात्रा कर रहा था। उसे जबलपुर-मडुआडीह एक्सप्रेस पकड़कर अस्थियां विसर्जित करने के लिए इलाहाबाद जाना था। जब  सुबह ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुंची, तो देखा कि अस्थियों का बैग उनके पास नहीं है। परेशान होकर रेलवे हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद आरपीएफ सक्रिय हुई और सफाई कर्मियों से पूछताछ की गई। एक सफाई कर्मी ने जानकारी दी कि कोच के अंदर एक लाल रंग का थैला मिला था, उसे डस्टबिन में डाल दिया है।  मौके पर जाकर डस्टबिन में देखा तो अस्थियों का बैग मिल गया।  

 

suman

This news is suman