बदमाशों ने निगम कर्मी को चक्कर में डाला! देखिए कैसे बीच सड़क पर पलक झपकते ही उड़ा ले गए रुपयों से भरा बैग

3/12/2022 6:51:08 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): खंडवा में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश  सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की घटना एक निगम कर्मी के साथ हुई है। जो मकानों और दुकानों का टैक्स वसूल कर नगर निगम वापस जा रहा था। बीच रास्ते में किसी ने उसे आवाज़ दी  जब वह अपनी बाइक रोड किनारे खड़ी कर कर गया तो इतनी देर में शातिर बदमाश ने बाइक पर टंगा बैग गायब कर दिया। बैग में वसूली किए हुए नगद रुपए सहित सरकारी दस्तावेज मौजूद थे।

खंडवा में इन दिनों अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। आए दिन शहर में कोई ना कोई वारदात हो रही है। शनिवार सुबह लगभग 12:00 बजे एक निगम कर्मी के साथ राह चलते चोरी का मामला सामने आया है। निगम कर्मी अमित मोहे नगर निगम में टैक्स कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। जब वह सुबह दुकानों और मकानों से टैक्स वसूल कर नगर निगम वापस जा रहा था। बीच रास्ते में उसे किसी ने आवाज देकर पैसे गिनने की बात कही। निगमकर्मी ने अपना वाहन रोड किनारे खड़ा कर पैसे देखने गया। इतने में एक बदमाश में गाड़ी पर टंगे बैग सहित उसमें रखे नकदी रुपए और सरकारी कागज उड़ा दिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि निगम कर्मी की लापरवाही के चलते बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है।

खंडवा कोतवाली टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि एक निगमकर्मी के साथ चोरी की वारदात हुई है। निगमकर्मी टैक्स वसूली कर वापस जा रहा था। इसी बीच बीच रास्ते में उसे किसी ने आवाज देकर पैसे गिरने की बात कही। जब वह पैसे देखने के लिए गाड़ी खड़ी कर जा रहा था उसी वक्त एक बदमाश ने की गाड़ी से बैग चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही तो पुलिस की गिरफ्त में होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News