BJP को बड़ा झटका, उमा भारती के करीबी इस नेता ने थामा ''हाथ"

4/25/2019 1:09:44 PM

भोपाल: एमपी में सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। इसके साथ ही दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। अब टीकमगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
 



बता दें, यादव केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के करीबी माने जाते रहे है। वहीं सपा प्रत्याशी आरआर बंसल भी कांग्रेस मे शामिल हो गए है, क्योंकि घोषणा के बाद पार्टी ने उनका टिकट काटकर बीजेपी से सपा में शामिल हुए आरडी प्रजापति को टिकट दे दिया था।जिससे वे नाराज चल रहे थे।


उमा भारती के करीबी हैं यादव
दरअसल, भाजपा के पूर्व और बुंदेलखंड के नेता अजय यादव ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। यादव वही है जिन्होंने  पिछला विधानसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था। इससे पहले टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से अजय यादव ने 2008 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। वर्ष 2018 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। यादव की गिनती बुंदेलखंड में उमा भारती के करीबियों में होती रही है। 

suman

This news is suman