चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

10/13/2018 3:58:34 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले दल बदलने का दौर तेज हो गया है। बीते दिनों दो दर्जन भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। शनिवार को भाजपा के एक और दिग्गज नेता शेखर चौधरी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन कर ली। शेखर चौधरी गोटेगांव विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके साथ ही दिल्ली से पढ़ाई करके आए अर्जुन आर्य ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 


अर्जुन को हाल ही में समाजवादी पार्टी ने बुधनी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर ठुकरा दी कि कांग्रेस में ही बीजेपी को उखाड़ फेंकने का दम है। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा किया था। दिल्ली से पढ़ाई करके आए हैंं। 

suman

This news is suman