जनसंपर्क मंत्री का बड़ा बयान- ''राहुल की अगुवाई में होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण''

2/3/2019 11:50:16 AM

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी हलचलों के बीच एमपी के जनसंपर्क एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे को हमेशा उलझाया है और वोट बैंक की राजनीति के लिए इसे इस्तेमाल किया है। जबकि राजीव गांधी के कांग्रेस शासन काल में विवादित रामजन्म भूमि के ताले खोलकर उसमें पूजा अर्चना शुरू की गई थी। इसलिए कांग्रेस ही इस मुद्दे का हल निकालेगी।आने वाले समय में राहुल गांधी की अगुवाई में अयोध्या की विवादित राम जन्म भूमि स्थल पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।' शर्मा ओरछा में यात्री सेवा सदन के भूमिपूजन में शामिल होने आए थे। 


 

जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि 'अन्य पार्टियां धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं और कांग्रेस सभी धर्मों का ह्रदय से सम्मान करती हैं। भाजपा हमेशा मुद्दों को उलझाने का काम करती आई है। अयोध्या में जल्दी ही राहुल की अगुवाई में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भाजपा ने अब तक राम मंदिर को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है।'

 

suman

This news is suman