कारोबारी की खेल कोर्ट पर गई जान, बैडमिंटन खेलते हुए शार्ट मारा, अचानक नीचे गिरे, फिर नही उठ सके
Tuesday, Feb 17, 2026-07:55 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी ही चौंकाने वाली और हैरत में डालने वाली खबर सामने आ रही है। मौत ऐसे आएगी किसी ने सोचा नहीं था। दरअसल राजधानी में एक कारोबारी के खेल खेलते वक्त ही मौत हो गई। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। इससे पहले कोई कुछ कर पाता कारोबारी के प्राण खत्म हो चुके थे।इस दुखद वाक्ये को एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो शार्ट मारते ही अचानक नीचे गिर जाते हैं और फिर नहीं उठते हैं।
बैडमिंटन खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत
मृतक की पहचान ईदगाह भाठा के रहने वाले अमृत बजाज के तौर पर हुई है। वो बैंडमिटन कोर्ट पर बैंडमिंटन खेल रहे होते हैं कि अचानक ही शार्ट मारते हुए नीचे गिरते हैं और वापिस नहीं उठ पाते हैं। बैडमिंटन खेलने के दौरान कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है । हालांकि बाद में उन्हें अचेत अवस्था में उनके साथी अस्पताल लेकर पहुंचते हैं लेकिन उनकी जान नहीं बचती है।
दोस्तों ने फोन करके घरवालों की दी सूचना
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अमृत बजाज हार्डवेयर कारोबारी थे और साथ में शुगर के भी मरीज थे और वो रोजाना दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते थे, इसी रुटिन के चलते वो सोमवार को बैडमिंटन खेल रहे थे कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से दोस्त भी हैरान रह गए कि आखिर अच्छे खासे बेंडमिंटन खेलते हुए उन्हे क्या हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी दोस्तों ने ही परिजनों को दी और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।

