उज्जैन जा रहे महाराष्ट्र के व्यापारी को इंदौर में भरी सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली..

Thursday, Jun 27, 2024-04:48 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतिम चौराहे पर गुरुवार सुबह महारष्ट्र के एक व्यापारी को बदमाशों ने पैर में गोली मार दी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतिम चौराहे पर गणेश मतनकर नामक व्यापारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि घायल व्यापारी मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। 

व्यापारी महाकाल दर्शन के लिए अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर उज्जैन जा रहा था। तभी अचानक एक दूसरी कार से आए आरोपियों के द्वारा उसे गोली मार दी गई, जो उसके पैर में लगी है। वहीं घायल व्यापारी गणेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari
इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए हैं। मल्हारगंज थाना पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। अभी व्यापारी की हालत गंभीर है, फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अचानक हुई गोली कांड की घटना से घायल दहशत में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News