BJP जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया कोतवाली धेराव का प्लान

4/5/2022 6:29:10 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी का मामला (Molestation case against BJP District President) दर्ज होने के बाद राजनीति पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा (BJP), आंदोलन की तैयारी में हैं। जिला भाजपा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर कोतवाली का घेराव (Kotwali siege) किया जाएगा। दरअसल भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता की शिकायत (complaint of female worker) पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल (BJP District President Umesh Agarwal) के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। जिससे पुलिस प्रशासन को लेकर भाजपा में काफी नाराजगी है।

कोतवाली का घेराव करेंगे बीजेपी कार्यकर्ता 

भाजपा का कहना है कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया था। इस तरह पुलिस ने बिना जांच के ही केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री अरूणधर दीवान (BJP District General Secretary Arundhar Diwan) का कहना है कि इसी मामले को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में आज बैठक संपन्न हुई है। बैठक में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रायगढ़ के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।  

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh