वर्ग विशेष की लड़की ने मंदिर में दूसरे धर्म के लड़के से रचाई शादी, जमकर हुआ विवाद, छावनी में बदला एरिया

4/6/2021 11:00:07 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई, बताया जा रहा है एक वर्ग विशेष की लड़की ने एक युवक के साथ 2 दिन पहले भाग गई थी और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वही उसके परिवार वाले दोनों को खोज रहे थे और इसी बीच वे दोनों सुरक्षा के लिहाज से सदर बाजार थाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष का आमना सामना हो गया और थाने से कुछ दूरी पर पथराव भी हुआ।



पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है वर्ग विशेष की युवती ने एक लड़के से मंदिर में शादी कर ली थी। युवती के परिवार वाले उसे वापिस लेने थाने पहुंचे लेकिन वह लड़के के साथ जाने पर अड़ी रही। इसकी सूचना मिलते ही दोनों वर्ग के लोग थाने पर जमा हो गए और गहमा गहमी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दो एसपी बल के साथ पहुंचे और दोनों वर्ग को अलग किया और समझाइश दी गई।



वही बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और पथराव भी हुआ। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़का लड़की के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच वर्ग विशेष की लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह कहती नजर आई कि वह उसी लड़के के साथ जाएगी परिजन के साथ नहीं जाना चाहती है और परिवार दबाव बना रहा है।

meena

This news is Content Writer meena