Punjab Kesari MP ads

खंडवा में दिल दहला देने वाली घटना ! बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, ये वजह आई सामने; पुलिस भी रह गई सन्न

Tuesday, Apr 14, 2026-09:21 AM (IST)

इंदौरः मध्य प्रदेश के खंडवा में से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां को लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद मां के शव के पास ही बैठा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अस्तारिया गांव की है। जहां निवासी (50 वर्ष) चंदा बाई की सोमवार को बेरहमी से हत्या की गई। आरोप है कि चंदा बाई के 30 वर्षीय बेटे शिवकरण ने अपनी ही मां को नशे के लिए मौत के घाट उतारा है। बेटा लंबे समय से शराब का आदी है। मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने आपा खो दिया। उसने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला का पति पहले ही मर चुका था। जबकि बेटा अविवाहित था।

घर के अंदर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चंदा बाई का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। जबकि बेटा मां की लाश के पास बैठा हुआ था। तभी एक युवक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल लाठी भी बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बेटे ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News