खरगोन में रूई की गठानों में लगी भीषण आग, करीब 35 लाख का नुकसान
12/7/2019 2:58:51 PM
खरगोन (अभिषेक मेहरा): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बडवाह तहसील में इंदौर रोड स्थित काटकूट फाटे पर श्री माया एग्रो इंड्रस्ट्रीज में रुई की गठानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही पलों में सब जलकर खाक हो गया।
आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया तुरंत इसकी इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी गई और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस भीषण आग में रुई का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रात 2 बजे से लगी आग पर सुबह 6 बजे काबू पाया गया। बडवाह के 2 फायर फाइटरों ने करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया। 130 से ज्यादा गठानों में आग लगी थी। वहीं इस भीषण आग में करीब 30 से 35 लाख की गठानें जलकर खाक हो गईं।