जिंदा बुजुर्ग महिला के मरे हुये कागज बनाकर पटवारी ने हड़पा मकान, न्याय के लिए गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

2/15/2022 1:09:53 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी मां के जीवित रहते हुए मां की फर्जी वसीयत बनाकर और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उनके मकान को फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया है। इतना ही नहीं मकान का नामांतरण एवं अन्य काम भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करा लिए गए हैं और अब आरोपियों की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मां को मृत बताकर हड़पा मकान

दरअसल एसएसपी ऑफिस पहुंचे आनंद सिंह तोमर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह गोले का मंदिर इलाके में रहते हैं। यहां उनका पंडित विहार कॉलोनी में एक मकान है। जिसका भी पिछले कई सालों से सभी तरह का टैक्स भी चुका रहे हैं। लेकिन अभी कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि उनकी जीवित मां नारायणी देवी तोमर को मृतक बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान को पाली बाई पत्नी भगवान सिंह के नाम पर करा दिया गया है। जबकि उनकी मां अभी जीवित है।

रिटायर्ड पटवारी पर साजिश का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है आरोपी भगवान सिंह, रिटायर्ड पटवारी है। जिसने अन्य चार लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की इस घटना को अंजाम दिया है और उनकी जीवित मां के फर्जी दस्तावेजों को लगाकर उनके मकान को हड़पने की साजिश रची है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों की ओर से अब उन्हें धमकाया भी जा रहा है। इसलिए उन्हें न्याय दिलाया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News