फर्जी आशीर्वाद यात्रा में रथ वाला आदमी आशीर्वाद मांग रहा: दिग्विजय सिंह

7/28/2018 6:11:11 PM

छतरपुर : साल खत्म होने से पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी जनता को लुभाने के लिए उनके बीच जा रही है। जहां बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा के ज़रिए जनता का आशीर्वाद लेने में जुटी है, वहीं कांग्रेस भी कहीं पीछे नहीं। प्रदेश कांग्रेस समन्वय चुनाव समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने सरकार की इस आशीर्वाद यात्रा को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद तो बड़ों से लिया जाता है। यहां तो रथ पर बैठा आदमी आशीर्वाद मांग रहा है और आशीर्वाद देने वाले बेचारे जमीन पर धक्के खा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कहा जाता है कि फूल बरसाओ। क्या ये फर्जी यात्रा नहीं है। वहीं खुद को सीएम शिवराज सिंह की ओर से देशद्रोही कहे जाने पर बोले कि शिवराज झूठे हैं। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। जिनका उनके पास कोई प्रमाण नहीं है। इसलिए वह शिवराज पर दावा करके उनको अदालत में खड़ा करेंगे।

 

 

rehan

This news is rehan