न्यायालय में सजा सुनते ही आरोपी ने खा लिया जहरीला पदार्थ, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर..

3/16/2024 2:09:39 PM

निवाड़ी। ( कृष्ण कांत बिरथरे): मध्य प्रदेश के निवाड़ी न्यायालय में सजा सुनते ही आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बलात्कार के मामले में दोष सिद्ध होते ही एक आरोपी ने सल्फास खा लिया। आरोपी को पुलिस कर्मियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ईलाज के लिए मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र का है।


जहां एक युवक पर बलात्कार का मामला निवाड़ी न्यायालय में चल रहा था। जैसे ही निवाड़ी न्यायालय ने आरोपी देवेंद्र अहिरवार निवासी पाराखेरा को बलात्कार के मामले मे 20 साल की सजा सुनाई। आरोपी ने जेब में रखा सल्फास खा लिया। जिससे उसकी हालत न्यायालय में ही बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसको ईलाज के लिए मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।


न्यायालय में अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र ने सल्फास खाया है। देवेंद्र अहिरवार का नाबालिग से बलात्कार का मामला न्यायालय में चल रहा था देवेंद्र की उम्र 30 साल है और उसको 20 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनते ही उसने जहर खा लिया।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma