Punjab Kesari MP ads

ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को मारी गोली, इस बात को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार...

Monday, May 13, 2024-11:08 AM (IST)

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी। आपको बता दें कि घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। गोली लगने से दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार है। 

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तीन लोगों को गोली मार दी ,फिलहाल महाराजपुरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News