Punjab Kesari MP ads

इंदौर: 5 हजार से अधिक महिला और बालिकाओं ने एक साथ तलवारबाजी कर बनाया रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने भी किया प्रदर्शन

Saturday, Nov 09, 2024-08:07 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान नेहरू स्टेडियम में शिरकत की। नेहरू स्टेडियम में इंदौर शहर की 5 हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाओं में तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया जो एक अपने आप में रिकॉर्ड दर्शाता है। वहीं मुख्यमंत्री भी अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी सभी नेताओं के सामने तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन आयोजनों के तहत दिवाली के तोहफ़े के रूप में सभी बहनों को एक क्लिक पर उनके खातों में राशि डाली है। बता दें कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तलवारबाज़ी को हज़ारों महिलाएं बिल का अभ्यास कर रही थी। उसी को लेकर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जय भवानी जय शिजाजी के नाम की गूंज पूरे स्टेडियम में गूंजी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena