Punjab Kesari MP ads

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक के बीच टक्कर, 13 की मौत

Tuesday, May 21, 2019-09:53 AM (IST)

बुरहानपुर: महाराष्ट्र के मलकापुर के पास नेशनल हाइवे पर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव ले जा रहे ट्रक और मैजिक वाहन की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। बता दें कि मैजिक वाहन में 16 मजदूर सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से 6 मजदूर बुरहानपुर के बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव निर्माता कंपनी सोलर ग्रुप का ट्रक मुंबई से नागपुर की ओर जा रहा था, जबकि मैजिक वाहन मलकपुर से अनुराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में धरणगावं के पास रसोया कंपनी के सामनेजोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शव वाहन में ही फंस गए थे। कुछ मजदूर ट्रक के नीचे दब गए थे जिन्हें क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, ट्रक में विस्फोटक भी भरा हुआ था। इसी दौरान ट्रक की मैजिक वाहन से आमने-सामने की भिंड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक महिंद्रा को धकेलते हुए नाले में मैजिक गाड़ी पर ही पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक के टायर फटने ने से हुआ। ट्रक नमक लेकर कच्छ से नागपुर जा रहा था। घटना की सूचना के बाद बड़ी संंख्या में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News