Punjab Kesari MP ads

MP में किशोरी से सरपंच ने किया दुष्कर्म ! जंगल में ले जाकर दो-तीन बार की  दरिंदगी; परिजनों के उड़े होश

Saturday, May 30, 2026-04:51 PM (IST)

धार: मध्यप्रदेश के धार में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि गांव के ही सरपंच ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। सरपंच व उसका एक अन्य साथी घर में सो रही नाबालिग का मुंह दबाकर उठा ले गए थे। इसके बाद जंगल में ले जाकर दो-तीन बार दुष्कर्म किया। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना आदिवासी बाहुल्य कुक्षी तहसील के गांव आशपुर का है। यहां बीती 28 मई को देर रात निवासी एक किशोरी अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में सो रही थी। आरोप है कि गांव उण्डली का सरपंच सुनील पिता मोहन मोरी और उसका दोस्त अर्जुन पिता बापू, निवासी लुन्हेरा वहां पहुंचा। दोनों पीड़िता का मुंह दबाकर जबरन गाड़ी में बैठाकर भुवानीपुरा के जंगलों में ले गए। इस दौरान सरपंच सुनील ने किशोरी से दरिंदगी की गई। जबकि उसका साथी निगरानी कर रहा था।

इस घटना को अंजाम देने के बात आरोपी सरपंच और दोस्त फरार हो गए। मामले में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। इधर, रोती-बिलखती पीड़िता घर पहुंची। किशोरी को बदहाल अवस्था में देखकर मां चीख उठी। परिजनों की पूछताछ में लड़की ने आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने संबंधित मामले में शिकायत दर्ज नहीं की। उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके बाद जब मामला वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचा। तो पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच सुनील और उसके साथी अर्जुन के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla