BJP को झटका, अजब सिंह कुशवाह ने ज्वाइन की कांग्रेस

6/18/2020 5:57:35 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राज्यसभा चुनाव और विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।



आपको बता दें कि, अजब सिंह ने मुरैना की सुमावली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्हें ऐंदल सिंह कंसाना ने हराया था और अब वे कांग्रेस के टिकट पर सुमावली से ताल ठोक सकते हैं। विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

meena

This news is Edited By meena