MP Politics: भाजपा का गुप्त एजेंडा हुआ वायरल, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के इस बयान से चौंक जाएगी कांग्रेस...

3/28/2024 3:34:58 PM

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। वीडियो में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ग्वालियर में जब बैठक थी तब माननीय अमित शाह जी आए थे।


तब वह कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे कि आने वाले चुनाव में क्या करना चाहिए क्या प्लान अपनाना चाहिए तब एक कार्यकर्ता ने पूछा कि साहब जो नई-नई भर्ती हो रही है। इसका क्या करें इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा था कि जो लोग 15 साल से भाजपा में हैं। वह अपने हाथ उठाएं इस दौरान कई लोगों ने अपना हाथ उठाया इस पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि तुम्हें 15 साल में क्या मिला तो कार्यकर्ताओं ने कहा मुझे तो कुछ नहीं मिला। इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि जब तुम्हें 15 साल में कुछ नहीं मिला तो जिनको आज 15 दिन हुए उनको क्या ही मिलेगा।

आपको बता दें की भाजपा 400 पार की जीत दर्ज करने के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को कमजोर करने के लिए देश भर के कांग्रेसियों को भाजपा का सदस्य बना रही है। यह अभियान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशों में एक संयोजक की नियुक्ति भी की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस गुप्त एजेंडे की पोल खुलती जा रही है, मध्य प्रदेश की कद्दबर भाजपा नेता पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से अमित शाह का नाम लेकर बताया कि भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसियों को कुछ मिलने वाला नहीं है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma