कलेक्ट्रेट में युवा कांग्रेस का जबरदस्त हंगामा, ढोल नगाड़ों के साथ लगाए प्रशासन मुर्दाबाद का नारे

1/31/2020 6:19:06 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिला कलेक्ट्रेट में युवा कांग्रेस का जबरदस्त हंगामा सामने आया है। जहां सैंकड़ों कांग्रेसी ढोल-नगाड़ों और जिला प्रसाशन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में घुस गए और ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रभारी मंत्री को बैठक में जाने से रोकने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया लेकिन इसी बीच कांग्रेसियों और पुलिस में काफी संघर्ष और झड़प हो हुई।



जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के राजनगर विधायक विक्रमसिंह व अधिकारियों पर रिस्वतख़ोरी, भ्रस्टाचार, दलाली, बालू माफ़िया के आरोप लगाए हैं साथ ही उपेक्षा की बात कही कि हमारे ही नेता विधायक मंत्री हमारी नहीं सुनते। मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों से शिकायत के बाबजूद कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक ले रहे प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह को निकलकर वापिस आना पड़ा और कार्यकर्ताओं की सुननी पड़ी।



युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। जिनमें अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी उन्हें समझाते दिखाई दिए। वहीं लोकेंद्र वर्मा ने कहा कि मंत्री ने कलेक्टर चैम्बर में बैठकर SP कलेक्टर को समझा दिया है साथ ही आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर कार्रवाई होगी। अगर फिर भी नहीं हुई तो हम शांत नहीं बैठे हैं अबकी बार मुंह काला करके ही मानेंगे।



मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि प्रदेश और जिले में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा कांग्रेस शाशन काल में कांग्रेस का कार्यकर्ता ही हैरान परेशान है जिसके लिए उसे सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। गर ऐसा ही रहा तो आनेवाले समय में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

meena

This news is Edited By meena