नीमच में अनोखा नजारा, सड़कों पर चलता दिखा 3 रंगों का घोड़ा

8/16/2022 4:51:38 PM

नीमच(सिराज खान): नीमच शहर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की धूम के बीच एक युवक अपने साथ एक घोड़े को लेकर शहर में दिखाई दिया। अब यह अपने निजी काम से जा रहा था या अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा था। यह तो सिर्फ वह युवक ही जानता है। लेकिन एक बात तो साफ था कि घोड़े पर आजादी के जश्न का रंग खूब चढ़ा हुआ था।

दरअसल, जिस घोड़े को युवक अपने साथ लेकर चल रहा था। उस घोड़े पर तिरंगे में मौजूद तीनों कलर नारंगी, सफेद और हरे रंग की कलाकारी की हुई थी। घोड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समान नजर आया। शहर की सड़कों जिसने भी इस नजारे को देखा, तो वह देखता ही रह गया।

meena

This news is Content Writer meena