चुनावी माहौल में कांग्रेस नेता की मौत से शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस

12/10/2018 3:42:33 PM

मुरैना:  मध्यप्रदेश में मतगणना से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत आने बाली झुंडपुरा नगर परिषद के वार्ड-9 के पार्षद सुनील सोनी ने रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ओर जहां कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से काफी उत्साहित है, वहीं कांग्रेस नेता के इस कदम से पार्टी में हड़कंप मच गया है।  फिलहाल कांग्रेस नेता के इस कदम क्या वजह रही इसकी जानकारी सामने नहीं आई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुनील सोनी की कांग्रेस में अच्छी पकड़ थी और वे सिंधिया के करीबी थे। 



झुंडपुरा के वार्ड 9 के पार्षद सुनील सोनी ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे अपने कमरे में खुद की रिवालवर से सीने में गोली मार ली। घर के लोगों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी वह तुंरत ही उसके कमरे में पहुंचे जहां वह खुन से लथपथ पड़ा हुआ था।  जिसके बाद सुनील सोनी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि पार्षद सुनील ने सुसाइड क्यो की है।  

 

suman

This news is suman