भोपाल में शादी में डांस करते समय हुआ विवाद, एक युवक की कर दी गई हत्या..

3/1/2024 3:59:15 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले शाहपुरा थाना क्षेत्र में दो दोस्तों पर चार बदमाशों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आपको बता दें की इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शादी में हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का नाम अभिषेक है और वह खंडवा का रहने वाला था।


अभिषेक भोपाल में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। यहां पर डांस के दौरान उसका विवाद कुछ लोगों से हो गया। युवक का विवाद साहिल, विकास और शिवा से हुआ था। शादी में तो लोगों ने झगड़े को शांत करा दिया था।


जब अभिषेक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। तब बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में अभिषेक के पांव में गंभीर चोट आई। जिससे खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अभिषेक का दोस्त भी घायल हुआ है जो अभिषेक के साथ शादी में गया था और वह अभिषेक के साथ ही लौट रहा था।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma