Punjab Kesari MP ads

दतिया में खेत पर काम कर रहे युवक को लगा करंट, हुई मौत

Monday, Jul 22, 2024-11:19 AM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चीरूला थाना क्षेत्र में आने वाले डगरई गांव में एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई है। युवक खेत में काम कर रहा था खुले तारों के संपर्क में युवक आया और उसको करंट लग गया घटना रविवार शाम की है। युवक का नाम सुखनंदन था और वह लरायटा गांव में रहता था। युवक पड़ोस के गांव में काम करने गया था और उसको करंट लग गया।

PunjabKesari
 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिरूला थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News