नहा रही युवती को देख टाइल्स लगाने वाले की बिगड़ी नीयत...किया दुष्कर्म

Wednesday, Jul 17, 2024-05:29 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नहाने के दौरान एक युवक द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और उसने बताया कि इलाके में मकान बन रहा है उसकी वह चौकीदारी करते हैं। उसी दौरान वह नहाने गई थी। तभी टाइल्स लगाने का काम करने वाला अरबाज़ आया और उसके साथ ग़लत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस अरबाज़ के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News