केजरीवाल को MP में बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Monday, Jul 22, 2019-05:44 PM (IST)

भोपाल: आम आदमी पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते कई पदाधिकारियों ने अपने सामूहिक इस्तीफे दिए हैं। यह फैसला रविवार को राजधानी में गांधी भवन में हुई बैठक में लिया गया। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक आलोक अग्रवाल ने पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है तथा इस्तीफा दे दिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh Hindi News, Bhopal Hindi News,  Bhopal Hindi Samachar, Punjab Kesari, Amm Aadmi Party, Resign, Arvind Kejriwal

दरअसल, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को यहां इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर पार्टी के प्रदेश संगठन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया गया। बैठक में चर्चा उपरांत इस कार्रवाई के विरोध में आप की राज्य कार्यकारिणी के लगभग सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

PunjabKesari

इस्तीफा देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव भोपाल ज़ोन प्रभारी अमित भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, संगठन सचिव–इंदौर ज़ोन प्रभारी युवराज सिंह, संगठन सचिव–बुंदेलखंड ज़ोन प्रभारी इन्द्र विक्रम सिंह, संगठन सचिव-उज्जैन ज़ोन प्रभारी इफ्तिखार अहमद खान, संगठन सचिव-ग्वालियर ज़ोन प्रभारी सोमिल शर्मा, प्रदेश सचिव जीतेन्द्र चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश डीकोस्टा शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश संगठन मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News