AAP ने प्रत्याशियों की 12वीं लिस्ट जारी की

11/1/2018 7:10:41 PM

भोपाल: प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी जहां अपनी पहली सूची जारी करने में ही समय लगा रही हैं वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को अपनी 12 वीं सूची जारी कर दी, इस लिस्ट में कुल 20 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया गया, इससे 'आप' के प्रत्याशियों कि कुल संख्या 172 से बढ़कर 192 हो गई है। 
 

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी, आप सांसद अभी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश दौरे पर हैं, जल्द ही आप की 13वीं लिस्ट आने की भी संभावना है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar