BJP के राज में लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र का चल रहा है खेल: आप

1/22/2023 1:20:03 PM

नर्मदापुरम (गजेंद्र): आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh) एक दिवसीय दौरे पर पहली बार नर्मदापुरम के सोहागपुर विधानसभा के ग्राम उमरखेड़ी पहुंचे। जहां वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आधा दर्जन गांव के करीब 150 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के राज में लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र

प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा (bjp) के राज में लोकतंत्र (democracy) के नाम पर लूटतंत्र चल रहा है। जिसकी हिस्सेदार कांग्रेस (Congress) भी है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा (Narmada) तो पवित्र और जीवनदायिनी नदी मानी जाती है। उन्होंने नाम ना लेते हुए कहा कि विधायक अपने गिरेबान में झांक कर देखें क्या खाली रेत निकालने से मां नर्मदा की सेवा होगी। या लकड़ी का धंधा करने से बस सेवा होगी। पैसा कितना कमाओगे आप। 

230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: संजय सिंह 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम जनता के सामने पूरा विकल्प देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी 4C के फार्मूले पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कांग्रेस के वोट बैंक को हाईजैक कर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के सवाल पर कहा कि ये कांग्रेस की दिक्कत है कि वो सोते रहते हैं। उनको उम्मीद रहती है कि जब जनता थक जाएगी, तब उनके पास आएगी। ऐसा अब समय रहा नहीं। कांग्रेस पार्टी को इस विषय में ध्यान देने की जगह आम आदमी पार्टी उनका वोट काट रही है, थोड़ा अपने लोगों पे देख ले। उनके विधायक से लेकर मंत्री तक तो बिक जाते हैं।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh