आरती खाकल ने चीन में फहराया तिरंगा, अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल में जीता स्‍वर्ण पदक

8/16/2019 10:27:07 AM

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर की आरती ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी जीत हासिल की। आरती खकाल ने चीन में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में ताइक्वांडो मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में दुनियाभर के खिलाड़ियों की चुनौती को पार करते हुए आरती पहले नंबर पर रही।


विश्वामित्र अवॉर्डी कोच वीरेंद्र पंवार ने बताया कि चीन के शहर चेंगडू में विश्व पुलिस और फॉयर खेल आयोजित हुए। इसमें दुनियाभर के सुरक्षाकर्मियों ने चुनौती पेश की।



आरती इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली है। उसने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं के 65 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती के पिता संजय लोडिंग रिक्शा चलाते हैं जबकि मां मंगला घरों में काम करती हैं। खेल के जरिए विक्रम अवॉर्ड मिलने के बाद आरती का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में हुआ और वे भोपाल में पदस्थ हैं। इसके पहले भी आरती कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।

meena

This news is Edited By meena