ABVP के कार्यकर्ताओं ने जनजातीय बच्चों के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, बांटी मिठाई और कपड़े

10/23/2022 9:32:43 AM

श्योपुर (जेपी शर्मा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी विजयपुर इकाई के कार्यकर्ता जनजातीय समूह के गांव पहुंचे। यहांं उन्होंने बच्चों को कपड़े, मिठाइयां और पटाखे बांटकर उनके साथ दीपावली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एबीवीपी के नगर अध्यक्ष खरवेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस दुनिया में भेदभाव का कोई स्तर नहीं हैं। एकता ही सभी चीजों का रहस्य है। अगर धन दूसरों की भलाई के लिए प्रयोग होता है, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा यह सिर्फ बुराई का ढेर है।

बच्चों में बांटे कपड़े 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी नगर इकाई द्वारा नगर के पोमोलॉजिस्ट एग्रीकल्चर अकादमी, इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस, कोचिंग संस्थानों तथा कैरियर फाउंडेशन स्कूल एवं मां शारदा विद्या निकेतन स्कूल आदि शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं की ओर से 600 जोड़ी कपड़े, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गोपालपुर गांव के जनजातीय गांव के बच्चों में बांटे।

सभी कार्यकर्ता रहे मौजूद 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष खरवेंद्र शर्मा, अविनाश शर्मा, एबीवीपी नगर इकाई के सदस्य मोनू सिंह कुशवाह, नगर मंत्री राहुल बैरागी, नगर सह मंत्री अभय बैरागी, प्रियांशु बैरागी, साहब सिंह, सलमान खां, अमित श्रीवास, शिवराज सिंह मीणा, नमन चंद्रवंशी एवं मोनू सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh