राजवाड़ा को ABVP ने पहनाया विश्व का सबसे बड़ा मास्क, लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम

1/25/2022 7:42:39 PM

इंदौर(गौरव कंछल): कोविड प्रोटोकॉल को लेकर अवेयरनेस फैलाने के उद्देश्य से इंदौर शहर की पहचान राजवाड़ा पैलेस को मास्क पहनाया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ये आयोजन किया जायेगा। 21 बाय 42 वर्ग फीट का ये विश्व का सबसे बड़ा मास्क होगा और ये लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा।

PunjabKesari

कोरोना काल में मास्क की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूठा आयोजन कर रहा है। राजवाडा पैलेस को 882 वर्ग फीट का मास्क पहनाया जाएगा। इसके साथ ही राजवाड़ा चौक में करीब 3 हजार लोगों को भी मास्क वितरित किया जाएगा। ये पूरा आयोजन स्वतंत्रता के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। 
PunjabKesari

इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंदौर की जनता में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। 882 वर्ग फीट आकार का ये मास्क विश्व का सबसे बड़ा मास्क होगा। राजवाड़ा पैलेस को मास्क पहनाने के कार्यक्रम को विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज किये जाने के प्रयास में वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रतीकात्मक रूप से कुछ दिन लगे रहने के बाद मास्क के उक्त कपड़े से झोले बनाये जायेगें और परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का अभियान चलाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News