BJYM प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हादसा, तेज धमाके के साथ मंच से गिरे श्याम टेलर और कार्यकर्ता, मचा हड़कंप

Friday, Feb 06, 2026-12:28 AM (IST)

(उज्जैन): महाकाल की नगरी उज्जैन में  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष की स्वागत रैली में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। BJYM प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की स्वागत रैली में स्वागत मंच पर हाईड्रोजन गैस से भरा एक बड़ा गुब्बारा तेज आवाज और चमकदार रोशनी के साथ अचानक ब्लास्ट हो गया। बैलून में ब्लास्ट होते ही कुछ देर के लिए तो अफरा –तफरी मच गई वहां लोगों में हड़कंप मच गया। जोर की धमाके की आवाज से किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। इस हादसे में प्रदेशाध्यक्ष टेलर के साथ ही कुछ लोग मंच से गिर पड़े। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

PunjabKesari

हाईड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा धमाके के साथ फटा

जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहली बार ही महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे थे। उनके पहले दौर के मौके पर  कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया था। कई जगह  स्वागत मंच लगाए गए थे । इसी दौरान जब प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सांवेर रोड पर दो तालाब के पास पहुंचा तो ये  हादसा पेश आया।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष टेलर को हवा में छोड़ना था बैलून लेकिन पहले ही हो गया ब्लास्ट

दरअसल श्याम टेलर के लिए एक स्वागत मंच बनाया था। BJYM कोषाध्यक्ष खुद श्याम टेलर के  स्वागत मंच पर मौजूद थे। श्याम टेलर पर फूलों की बारिश हो रही थी और एक कार्यकर्ता के हाथ में हाइड्रोजन गैस से भरे छोटे गुब्बारों का एक गुच्छा था, जो प्रदेश अध्यक्ष ने हवा में छोड़ना था,लेकिन इससे पहले ही अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि मंच पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवा नीचे भी गिर गए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मंच पर गिर गए थे। लिहाजा इस हादसे में गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी मच गई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News