पुलिस से बचने के चक्कर में बदमाशों के साथ हुआ हादसा

8/1/2018 6:01:44 PM

नीमच : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में कार सवार संदिग्ध बदमाशों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे 2 बदमाश घायल अवस्था में पकड़े गये। हालांकि इस बीच अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार नीमच-नसीराबाद राजमार्ग पर एसबीआई के ATM  के आसपास बीती रात कुछ बदमाश संदिग्ध आवस्था में देखे गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनकी नाकेबंदी की। इसी बीच पुलिस से बचने के लिए वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार सवार बदमाश हड़बड़ा गए और उनकी कार एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले आया गया। वहां से उन्हे बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के उदयपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने कायमी दर्ज कर अन्य फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। है।

suman

This news is suman